सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महारैली में प्रमुख राजनैतिक पार्टियों को चेताया

सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महारैली में प्रमुख राजनैतिक पार्टियों को चेताया

लखनऊ -मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में मैदान पर सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं.देवेंद्र कश्यप ने महारैली में भारी भीड़ जुटाकर प्रमुख राजनैतिक दलों को चेताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनेश ठाकुर कर्पूरी इंडियन जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि वोट हमारा राज तुम्हारा के दिन अब गए अब सामाजिक न्याय की विचारधारा के समर्थकों का नारा 2027 के चुनाव में जब वोट हमारा है तो राज भी हमारा होगा, रहेगा।
सामाजिक न्याय पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेंन्द्र कश्यप के आहवान पर सरकूलर रोड स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान मे आयोजित विशाल महारैली को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि पिछले करीब 78 वर्षो से हम संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होने कहा कि संविधान मे हमारी हिस्सेदारी हो। इसके लिए प्रयासरत हैं। परन्तु आप सभी जानते है। कि हमारी कहीं कोई सुनवाई नही है। जिसका नतीजा है कि पिछडा, वंचित समाज आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होने कहा कि हमे अपना मान सम्मान वापिस लाना है। ई.देवेन्द्र कश्यप ने भीड को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप भाडे के पहलवान नही हो। अखाडे के पहलवान हो। अपने अधिकारो के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। रैली के दौरान वोट हमारा राज तुम्हारा यह हमे मन्जूर नही। बल्कि वोट हमारा राज हमारा का नारे से ही काम चलेगा। महारैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष सुनील पंाचाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने सम्बोधित किया। रैली के दौरान सभी वक्ताओं ने 2027 के चुनाव की तैयारी मे जुट जाने का आहवान किया गया। मुख्य वक्ता ने सोशल इंजीनियरिंग का कर्पूरी फार्मूला लागू करने और भिक्षा नहीं हिस्सा पर जोर दिया। जितनी जिसकी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी।और वोट हमारा राज तुम्हरा नहीं चलेगा।के नारे के साथ सत्ताईस की जंग जितने का आह्वान किया।