विधायक ने छठ घाट का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक ने छठ घाट का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

वीरमित्रपुर विधायक ने की लुड़की नदी छठ घाट की निरीक्षण, प्रशासन को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश। 
पवित्र छठ पूजा-2026 को ध्यान में रखते हुए वीरमित्रपुर के विधायक रोहित जोसेफ तिर्की ने आज कुआरमुंडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले लुड़की नदी छठ घाट का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। यह घाट वीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा छठ घाट है, जहाँ हजारों की संख्या में माताएँ और बहनें छठ व्रत करती हैं। निरीक्षण के दौरान घाट पर घास, गंदगी और पहुँच मार्ग की खस्ता हालत देखकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। इससे पहले विधायक ने प्रशासन को पत्र लिखकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। 
 पत्र क्रमांक: BRMP/2026/166, दिनांक: 30/10/2026। निर्देशित अधिकारी: कुआरमुंडा, नुवागाँव, बिश्रा ब्लॉक के बीडीओ (BDO) और वीरमित्रपुर नगरपालिका के ईओ (EO)।
प्रमुख मांगें एवं निर्देश: लुड़की नदी सहित सभी छठ घाटों की विशेष सफाई, बालू भरना और समतलीकरण करना।  सुरक्षा: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित बैरिकेडिंग, अस्थायी रोशनी (लाइट), पेयजल और चेंजिंग रूम की व्यवस्था, पुलिस बल, लाइफ गार्ड और मेडिकल टीम की तैनाती। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ वीरमित्रपुर नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी (EO) याशिर बिलाल, विधायक प्रतिनिधि शशि सागर, स्थानीय सरपंच जगदीश अग्रवाल, छठ पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विधायक का कहना है कि, "लुड़की नदी घाट हमारे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। छठ पूजा के दो दिन पहले तक इसे पूरी तरह तैयार करने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं। हमारी माताएँ और बहनें बिना किसी असुविधा के पूजा संपन्न कर सकें, इसके लिए मैं खुद मैदान में डटा हुआ हूँ।"