महिला से जोर जबरदस्ती करने वाले को हुई जेल
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर,महिलाओ के विरुद्ध घटित अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिया गया, जिसके पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व मे फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 7:1:23 को पीड़िता अपने घर आंगन में काम कर रही थी तभी आरोपी बुरी नियत रखते हुए हाथ बाह पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 354,506 कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी को लगातार तलाश किया जा रहा था जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार कर लिया । आरोपी चंद्रराम निराला, पिता स्व. प्रहलाद निराला, उम्र 42 साल ग्राम पथरिया थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत पर उप कारागार बलोदाबाजार भेजा गया l
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में सहायक निरीक्षक अमृत भार्गव आर, गौतम भारती हेमंत जटवार लखन जाटवर एवं थाना के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।





