बसंती पाठागार की ओर से छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन

बसंती पाठागार की ओर से छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन

बसंती पाठागार की वार्षिक प्रतियोगिता वर्ष के अंतिम दिवस 31 दिसम्बर  को अयोजित किया जायगा। 
आनेवाले 31 दिसम्बर (शनिवार) की सुबह 10 बजे बसंती पाठागार प्रांगण में योग, संगीत, चित्रकला, शंख, हुलहुली आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।  चूंकि ये प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में आयोजित की जाएंगी, यह प्रतियोगिता बसंती पाठागार की ओर से की जा रही है।

पाठागार प्रबंधन द्वारा प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी करे, इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा दस तक के छात्र भाग ले सकते है, प्रतियोगिता को कक्षा के अनुसार श्रेणीविभाजन किया गया है।  गौरतलब है कि 26 जनवरी को होने वाले वार्षिक आयोजन में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।