सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद

सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद

दंतेवाड़ा सहित 4 जिलों के 1000 जवानों  ने दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों को घेरा ,मुठभेड़ में 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद।

दंतेवाड़ा:- दंतेवाड़ा नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद 4 जिलों के लगभग 1000 जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।
जिसके बाद  नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की टीम ने माओवादियों को घेर लिया जिसके बाद नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान के दौरान 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने  जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के सुबह 3 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें रुक-रुककर गोलीबारी चल रही थी ।सर्च अभियान के दौरान 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं ।मुठभेड़ पूरी तरह  खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।