राउरकेला: सेक्टर-5 स्थित बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो महत्वपूर्ण लीग मैच खेले गए।
पहले लीग मैच में रांची विश्वविद्यालय ने KISS विश्वविद्यालय को 3-2 के गोल अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ रांची विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि KISS विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर रहा।
दूसरे लीग मैच में संबलपुर विश्वविद्यालय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जौनपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राउरकेला इस्पात संयंत्र (RSP) के खेल विभाग के सहायक प्रबंधक श्री बुद्ध सिंह और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शीलानंद लाकड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
कैप्टन सत्य नारायण राउत ने जानकारी दी कि ये चारों शीर्ष टीमें आगामी ऑल इंडिया (सर्व भारतीय) अंतर-विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (हरियाणा) जाएंगी।