सुंदरगढ़, 23/12/26: राजगांगपुर ब्लॉक परिसर में जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त जन शिकायत सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. शुभंकर महापात्र और पुलिस अधीक्षक अमृत पाल कौर ने उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याएं सुनीं।
सुनवाई के दौरान आज कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 45 व्यक्तिगत और 43 सामूहिक शिकायतें शामिल थीं। प्राप्त शिकायतों में से 2 मामलों का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए भी 2 आवेदन प्राप्त हुए।
इस जन शिकायत सुनवाई में राउरकेला वन प्रमंडल अधिकारी रविकांत मीणा, जिला शहरी विकास एजेंसी की परियोजना निदेशक ज्योत्स्नारानी साहू सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।