लाखों की हिरोइन के साथ एक गिरफ्तार

लाखों की हिरोइन के साथ एक गिरफ्तार

राउरकेला पुलिस ने ₹135000 की हिरोइन जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 
बताया जा रहा है पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी के निर्देशानुसार राउरकेला पुलिस नशे के बिरूद्ध अभियान चला रही है, जिसके तहत नशे के कारोबारीयों पर कडी कार्रवाई कर रही है।

राउरकेला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

इस संदर्भ में प्लांटसाइट थाना में थाना कांड़ संख्या 384, दिनांक 10.04.2026,  1985 की धारा 21(बी)/29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक एस. बाल अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टिम्बर कॉलोनी स्थित दीप्ति होटल के पास शौचालय के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया।

जिसका नाम मोनू नायक (उम्र 19 वर्ष), पिता – संतोष नायक, निवासी – गोपबंधुपल्ली, कैलाश धाम, थाना प्लांटसाइट, जिला सुंदरगढ़ बताया गया है। 

मोनू नायक के पास से 27 ग्राम 74 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग ₹1,35,000 बताई गई है। पुलिस द्वारा सोनू नायक का
एक सफेद रंग का ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी 5जी मोबाइल फोन (आईएमईआई नंबर: 861143082729795, 861143082729787)
एक सिम कार्ड (नंबर: 7789019354) जब्त किया गया है। 
फिलहाल मामले की जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।