दौलतपुर में विश्व हिन्दू परिषद् का भव्य आयोजन

दौलतपुर में विश्व हिन्दू परिषद् का भव्य आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति : विश्व हिंदू परिषद, हर्रैया

 बस्ती जिला के हर्रैया प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले दौलतपुर में विश्व हिन्दू परिषद् के साठ वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्य क्रम का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद  के हर्रैया जिला के उपाध्यक्ष मधुर नारायण शुक्ल, तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर्रैया खंड के सह संघचालक डा विनोद कुमार शुक्ल तथा जिला सह मंत्री धर्मेन्द्र सिंह, जिला बजरंग दल प्रमुख प्रवीण सिंह हर्रैया ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष देव नाथ पांडेय, प्रखण्ड मंत्री भूप नारायण पांडेय तथा रवींद्र नाथ पांडेय ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् के जिला सह मंत्री ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी 1964 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक के प्रयास से संदीपन मठ मुंबई में हुई थी। मास्टर ताराचंद, चिन्मयानंद,एस एस आप्टे तथा सभी माननीय शंकराचार्यो और साधु संतों की उपस्थिति में हिन्दू धर्म की एकता तथा उन्नति के लिए किया गया था।

सनातन धर्म जिहादियों के कुचक्र लव जिहाद,लैंड जिहाद, जनसंख्या जिहाद एवं ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्म परिवर्तन का शिकार हो रहा है। विश्व हिन्दू परिषद् सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध है।डा विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि हिन्दू धर्म सत्य और सह अस्तित्व का मार्ग है। हिन्दू धर्म और संस्कृति और दर्शन के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व में मानवता और प्रकृति की रक्षा हो सकेगी। संपूर्ण विश्व की मानवता के लिए अतिवादी जिहादी मानसिकता और विचार धारा आज गंभीर खतरा बन गया है। जिहादी समाज के लोग केवल अपने मजहब और उसके मानने वाले को ठीक कहते हैं। जिहादी मानसिकता वाले लोगों को अन्य धर्म के लोगों को भी सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए,और संविधान तथा कानून को मानना चाहिए।मस्जिद के सामने तेजपाल की हत्या, प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर कौशाम्बी में कब्र बनाना, प्रयागराज में मदरसे में नकली नोट बनाने का कारखाना, रेलवे की पटरी पर पत्थर, लकड़ी रखकर ट्रेन पलटने का प्रयास, बहन नूपुर शर्मा के लिए तन सिर से जुदा का नारा, बंगलादेश में हिन्दू महिला पुरुष और बच्चों के जनसंहार और धन की लूट चिंता जनक है। लैंड जिहाद, लव जिहाद हिन्दू समाज के लिए खतरा है। हिन्दू समाज को संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

हिन्दू समाज किसी को कष्ट नहीं देगा किंतु आत्मरक्षा में  संघर्ष के लिए तैयार रहेगा। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र सिंह ने किया ।जिला उपाध्यक्ष मधुर नारायण शुक्ल ने कहा कि हिन्दू समाज में समरसता का भाव जाग्रृत कर संगठित किया जाएगा।  हिन्दू धर्म भारत की आत्मा है।आचार पद्धति  बजरंग दल संयोजक बजरंग दल प्रवीण जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष देवनाथ जी ने कहा कि शीघ्र ही ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। कार्य क्रम में रवींद्र नाथ पांडेय, भूप नारायण पांडेय, राम रक्षा पांडेय पृथ्वी नाथ पांडेय, मुरली धर, जनक प्रसाद, पंचम गौतम, मुन्ना लाल कनौजिया, राधे राम गौतम  सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने सहभाग किया।