रेलवे ओवरब्रिज के लिए जमीन की खरीदारी शुरू की गई

रेलवे ओवरब्रिज के लिए जमीन की खरीदारी शुरू की गई

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)

रेलवे ओवरब्रिज की जमीन की खरीद शुरू की गई अब तक 4 लोगों ने 8.5 डिसमिल जमीन बेची। सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में कई वर्षों के इंतजार के बाद, राज्य सरकार ने  रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर सड़क चौड़ीकरण कार्य का फाइल ओवरब्रिज के लिए शुरू किया है जो सहरिया है राजगांगपुर में रेलवे लाइन के ऊपर शुरू किया गया ओवर ब्रिज को लेकर सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन का रजिस्ट्री चालू कर दी गई है  आज 4 लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री की  सरकार की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिमन्यु बेहरा की मौजूदगी में इन चारों लोगों से करीब 8:5 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करायी गई है। परिणामस्वरूप, यह आशा की जाती है कि बहुत जल्द जमीन रजिस्ट्री का काम सरकार करने में सक्षम होगी। सरकार इस ओवर ब्रिज एवम एप्रोच रोड को मंजूरी देकर करीब 70 लोगों के खाते से 2.65 एकड़ जमीन अधिग्रहीत करेगी। जमीन और मकान के रजिस्ट्ररी में  सरकार को करीब 6.5 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पहले तय हुआ था कि जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। लेकिन इसमें देरी होगी यह सोचकर राज्य सरकार ने अब सीधे जमीन खरीदने का फैसला किया है। अब राज्य सरकार को ओवरब्रिज पुल और जमीन के लिए करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। ज्ञात हो कि इस ओवर ब्रिज की मांग करीब 20 साल पहले हुई थी। तब इसकी लागत  6 करोड़ आंकी गई थी और अब यह 100 करोड़ हो गया है।  2018 में उन्होंने रेलवे विभाग की ओर से रेलवे कॉन्सेप्ट पर ब्रिज का काम शुरू किया। जिसकी लागत तब सिर्फ 28 करोड़ आंकी गई थी। अब देखना यह होगा कि ब्रिज के बनने तक इसकी लागत में और कितना इजाफा होता है।