राजगांगपुर प्रेस क्लब में पारंपरिक तरीके से मनाई गई गणतंत्र दिवस

राजगांगपुर प्रेस क्लब में पारंपरिक तरीके से मनाई गई गणतंत्र दिवस

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से किया गणतंत्र दिवस का ध्वजारोहण।

सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने 174 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथी राजेंद्र बेहरा के हाथों झंडा तोलन कराया।

राजगांगपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी अध्यक्ष पूर्ण चंद्र पाड़ी के नेतृत्व में सभी सदस्यों की उपस्थिति में सुबह 8:00 बजे पारंपरिक तरीके से मुख्य अतिथि राजेंद्र बेहरा  के हाथों गणतंत्र दिवस का ध्वजा रोहण हुआ। उपस्थित पत्रकारों में पूर्णचंद्र  पाढ़ी, रामप्रवेश चौधरी, प्रमोद सामाल, तन्मय सिंह, दशरथ पौढ़, राजेश दाहिमा, अशोक पानी, राजा खान, सुधीर दास, समेत सभी पत्रकारों की उपस्थिति में पारंपरिक तरीके से गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए समापन किया।

इसी प्रकार विभिन्न सरकारी कार्यालयो में 74वां गणतंत्र दिवस,के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। 

 गणतंत्र दिवस पर शहर में चारो ओर उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया । नगरपाल माधुरी लुगुन ने फुटबाल मैदान  पर ध्वजारोहण किया, इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। इस दौरान विभिन्न विद्यालयो के छात्र और एनसीसी कैडेट्स सहित बड़गांव मंडल पुलिस अधिकारी  अभिषेक पाणिग्रही एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।