गुरु की मर्यादा को शर्मसार करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर उसका शिक्षक ही घर से भगा लाया। गुरू की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाली यह घटना बिहार राज्य के सीवान जिले का है, इस कलयुगी शिक्षक को कुतरा पुलिस ने धर दबोचा है। और बिभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सीवान जिले से 14 वर्ष की एक नाबालिग लड़की को उसके शिक्षक के चंगुल से छुड़ाया गया ।
पुलिस का कहना है कि आरोपी पीड़ित लड़की का शिक्षक है और उसने लड़की का अपहरण कर लिया था, आरोपी पर 363/366/376(2)(n)/376(3) IPC/6 पोस्को एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से दोनों के नकली आधार कार्ड, मोटर साइकिल, हेलमेट, शंखा, सिंदूर और कुछ नकदी बरामद की है, जो पीड़िता अपने घर से लेकर आयी थी।





