राउरकेला जेल से फरार विचाराधीन कैदी का मिला शव

 दिनांक 17 सितंबर को राउरकेला विशेष कारागार से फरार हुए विचाराधीन कैदी सुरेश बारला का शव आज यानी रविवार सुबह जेल के पीछे जंगल में मिला। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुरेश बारला अपनी माँ की के आरोप में जुलाई से जेल में बंद था। एसडीपीओ रश्मि महापात्रा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुँची और जाँच कर रही है। मृतक के परिवार का बयान दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह कैदी दिनांक 17.09.2025,दिन-बुधवार को जेल परिसर में स्थित एक टावर से छलांग मारकर भाग गया था। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था, और फौरन आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया था।

जेल सूत्र से मिली सूचना के अनुसार कैदी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई थी, इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि यदि फरार कैदी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

इस संदर्भ में सारांश दैनिक में समाचार प्रकाशित की गई थी। 

दिए गए लिंक को क्लिक कर प्रकाशित खबर को पढा जा सकता है। 

https://saranshdainik.com/राउरकेला-विशेष-कारागार-से-हत्या-का-आरोपी-फरार