तालचेर के जोन बीस में जल संकट
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
पेयजल संकट को लेकर उप जिलापाल को आवेदन।
तालचेर में गर्मी इस कदर बढ़ गई है कि सुबह 10 बजे से ही घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
तालचेर में कई कोयला खाने है, जंगलो कटाई और कोयला निकालने के लिए जमीन की खुदाई की वजह से जहाँ एक ओर तालचर का तापमान बढ़ा है वही जल स्तर भी प्रभावित हुआ है, जिससे यहाँ का जलस्तर काफी नीचे चला गया है।
तालचेर में 20 नम्बर जोन के नल, तालाब, कुआँ, नदी, नालो के पानी सूख रहे है जिससे इस क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न हो रहा है। जिससे स्थानीय लोग अभी से पानी के लिए त्राहीमाम करने लगे है।
इस समस्या को लेकर स्थानीय जिलापरिषद सदस्य रीताराणी दास ने तालचेर उपजिलापाल को एक लिखित शिकायत दी है।
इससे पहले भी 17/03/2022 को संबंधित जलापूर्ति एवं स्वच्छता कार्यकारिणी अभियंता को भी इस समस्या से अवगत करा चुकी है।
नदी नालो में पानी सूख जाने से पशु पक्षियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन्ही समस्याओं को लेकर स्थानीय जिलापरिषद सदस्य ने उपजिलापाल के पास गई थी ।





