सड़क हादसे में महिला कि मौत
सुन्दरगढ़ जिला के नुआगाँ ब्लाक अन्तर्गत आने वाले सोरडा़ ग्राम पंचायत के सोरडा़ ग्राम के बाज़ार क्षेत्र से होते हुए गुजरने वाली सड़क (लोआराम-राउरकेला) मार्ग में डम्पर कि चपेट में आने से एक आधेड महिला कि मौके पर हि मौत हो गई |
घटना स्थल में मौजूद लोंगों के अनुसार एक मोटर साइकल क्रमांक ओ डी 14 भी 6941 ,में तीन सवारी सफ़र कर रहे थे ,सोरडा अंचल के बाज़ार क्षेत्र से गुजरते हुए मोटर साइकल रवी होटल के पास पहुची थी तभी बिपरीत दिशा से आती हुई डम्पर से मोटरसाइकल का आइना छु गया जिससे मोटरसाइकल का संतुलन बिगड़ने के कारण मोटरसाइकल में सबसे पीछे बैठी महिला डम्पर कि चपेट में आ गई जिससे महिला के शारीर का काफी रक्त बह गया और मौके पर ही उक्त महिला कि मौत हो गई | खबर लिखे जाने तक महिला का शव सड़क किनारे ही पड़ा हुआ है | फ़िलहाल परिजन घटना स्थल पर पहुच चुके है |
बताया जा रहा है कि मृतक महिला पुटरीखमान कि रहने वाली है |





