जनवरी 2024 को होगा राधा कृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा

जनवरी 2024 को होगा राधा कृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा

लखन लोहार (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले डुमेरता पंचायत में स्थित ब्लाक काली मंदिर परिसर में नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए  की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया की आगामी जनवरी माह को उल्लिखित कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। 
बैठक में उपस्थित लोगों से बिचार  बिमर्श कर राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ली गई निर्णय के अनुसार आगामी माह, 21जनवरी 2024 के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन 22 जनवरी को हवन के एवं अष्ट प्रहरी हरिनाम कीर्तन  और  भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस दिन नारायण भोजन और नगर कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। 
इस निर्णायक बैठक में आठ ब्राह्मण और आठ गांवों के मुखिया शामिल हुए थे। बैठक संपूर्ण होने के बाद सभी ने राधा कृष्ण नाम का जाप किया और प्रसाद सेवन की। अंत में सभी ने जिम्मेदारी पूर्वक अपना दायित्व निभाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिज्ञा ली। 
बैठक में उपस्थित मुख्य लोगों में बहुदा मिश्रा, सुरेश पंडा, चरण महतो, बासुदेव महतो,अलोक कुमार महतो, सुरेश बरूआ, जलेश साहू, महेन्द्र महतो, वाई शंकर राव आदि थे।