कोयला खनन पीडीतों के लिए तापस साहू ने की मांग

कोयला खनन पीडीतों के लिए तापस साहू ने  की मांग

अनुराग आचार्य (जिला प्रमुख :अनुगूल) 
 तालचेर के लिंगराज कोयला खान प्रभावित लोगों की ओर से तापस साहू ने तालचेर में एमसीएल लिंगराज कोयला खदान में स्थानीय प्रभावित युवाओं को रोजगार प्रदान करने की मांग की है।  इसके साथ ही उन्होंने आज एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर प्रश्न उठाया है कि खनन क्षेत्र में बंद आंदोलन किसके हित में है। 

श्री साहू ने कहा, ''स्थानीय कंपनियों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा.''  श्री साहू ने गंभीर रूप से आरोप लगाया है कि हालिया खदान बंद आंदोलन सत्तारूढ़ भाजपा के स्वार्थी गुटों और विपक्षी बीजद पार्टी  स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से किया गया था।  उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर मोहन सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं श्री साहू ने खनन क्षेत्रों में एस्मा लागू करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि वह अपने हितों के लिए बार-बार खदानें बंद नहीं करेंगे.  हालांकि, उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कहा कि उन्हे कुछ भी पता नहीं है और हो सकता है कि विपक्ष इस बारे में गलत आरोप लगा रहा हो।  हालांकि, साहू ने कहा कि आने वाले दिनों में तालचेर क्षेत्र के युवक-युवतियों को कोयला खनन क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में तरजीह आधार पर रोजगार दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।