ओडिशी कला संस्कृति को प्रदर्शित करता नृत्य महोत्सव
ओडिशी संस्कृति और नृत्य को बढ़ावा देने ओडिशी कला को विश्वपटल पर एक अलग पहचान दिलाने के लिए नटराज नृत्य परिषद एवं नटराज थिएटर द्वारा उत्कलीय भाषा साहित्य व संस्कृति विभाग ओडिशा सरकार, राउरकेला इस्पात संयंत्र, व सर्वभारतीय थिएटर परिषद के संयुक्त सहयोग से 19/11/2022 को राउरकेला के आमबगान के निकट स्थित सिविक सेंटर में राज्य स्तरीय ओडिशी नृत्य समारोह तथा राज्य स्तरीय कला दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में जानेमाने गुरु दुर्गाचरण रणवीर गुरु शारदा दास, गुरु भरतचंद्र धल, गुरु सुनिता पटनायक, गुरु सुब्रत भुयां, गुरु सुदेस्ना रानी राउत, गुरु निलाद्री महान्ति, गुरु प्रशान्ति जेना, गुरु रश्मिता जेना, गुरु ज्योति श्री षाडंगी, गुरु एलीना पात्र, गुरु मृत्युंजय बासा, गुरू कोमल रानी सूतार, आदि गुरूओ ने अपना अहम योगदान दिया।
संस्कृति कार्यक्रम क्रमशः राजगांगपुर स्थित रेम्बो कला केन्द्र, बसंती कालोनी के कृष्णम्, सेक्टर 8 के नटराज नृत्य परिषद, झीरपानी के देव नृत्य, जगदा के नृत्य शांति, फर्टिलाइजर टाउनशिप के कलिका म्यूजिक डांस एकेड़मी, राउरकेला स्थित इस्पात कला परिषद,म्युजिकल सर्कल, नृत्य मधुरम,आदि संस्था द्वारा प्रस्तुत किया गया।
संस्कृतिक नृत्य व नाट्य की प्रस्तुति उल्लिखित संस्थानों की ओर से क्रमशः गुरू निलाद्री महांति, गुरु ज्योति श्री सारंगी एवं गुरू रश्मिता जेना द्वारा मंगला चरण, गुरु मृत्युंजय बासा द्वारा अभिनय, गुरु प्रशांति जेना द्वारा वक्रतुण्ड़ मेघा पल्लवी, गुरु एलिना पात्रा द्वारा अभिनय, गुरु कोमल रानी सूतार द्वारा शिव पंचक, गुरु सुदेश रानी राउत द्वारा श्री जगन्नाथ अभिनय, गुरू सुब्रत भुयां द्वारा देवी श्रुती (मोक्ष), गुरु सुनिता पटनायक द्वारा अभिनय,प्रस्तुत किया। इन सभी उल्लेखित कार्यक्रमो को गुरूओ ने अपने शिष्यो के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुति से पूर्व गुरु बंदना की गई तथा उपस्थित गुरूओ एवं अतिथियो को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, व स्मृती चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुंदरगढ़ जिला के उप जिलाधिकारी थे।





