ओड़िशा में मीडिया कितनी सुरक्षित

ओड़िशा में मीडिया कितनी सुरक्षित
ओड़िशा में मीडिया कितनी सुरक्षित

देश का चौथा स्तंभ माना जाने वाला मीडिया ओड़िशा में कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि "सामाचार एजेंसी साराँश न्यूज नेटवर्क " के कार्यालय पर एक महिला ने अवैध कब्जा कर रखा है, कार्यालय में किसी भी कर्मचारी को घुसने नही देती,स्थानीय पुलिस ही नही पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी तक को अर्जी दी गई पर अबतक कोई कार्यवाही नही हुई अभी भी कार्यालय महिला के कब्जे में ही है। 

साराँश न्यूज नेटवर्क के मुख्य संपादक ने स्थानीय पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीयो को लिखित रूप से 21/01/2022 को यह जानकारी दी थी कि उनके कार्यालय पर महिला ने कब्जा कर रखा है और वहाँ किसी भी कर्मचारी को जाने नही दे रही है। यह कार्यालय मुख्य संपादक के आवास पर घर के हाँल में है। 

पुनः 26/01/2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामाचार एजेंसी के कर्मचारी गणतंत्र दिवस का पालन करने की तैयारी कर रहे थे कि महिला कार्यालय को वहाँ से हटाने की धमकी देने लगी और ऐसा ना करने पर खुद आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रही थी। इस बात की भी शिकायत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयो से की गई पर चार महिने बीत जाने पर भी महिला पर कोई कारवाई नही होना ओड़िशा प्रशासन पर प्रश्न खड़े कर रहा है। 

ओड़िशा में जब मीडिया के साथ ही अन्याय हो रहा हो तो उन लोगो के बारे में सोचिय जिनकी कोई पहचान नही होती, उनके साथ कैसा न्याय होता होगा।