स्वतंत्रता दिवस पर व्यापारी संघ ने मरीजो को फल बांटे
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बासुदेवपुर व्यापारी संघ ने बासुदेवपुर बाजार स्थित नीलमणि मार्केट कॉम्प्लेक्स के सामने ध्वजारोहण किया.जिसके बाद सभी ने बासुदेवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्साधीन मरीजों के बीच फल वितरित किए। स्वतंत्रता दिवस के दिन बासुदेवपुर व्यापारी संघ की ओर से शिक्षाविद् माधवानंद पुहान ने सुबह ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात, व्यापारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर. उमाकांत खुंटिया, माधवानंद पुहान, दीन दुतो नायक, अजय कुमार बारिक, श्रीशु बारिक, हरेकृष्ण पाढ़ी, बलराम पेरीवाल, भीमसेन बेहरा, बाबुली नायक एवं अन्य सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जाकर वहाँ भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए।





