समाजसेवीयो के प्रयास से कैंसर पीडिता को मिली राहत

समाजसेवीयो के प्रयास से कैंसर पीडिता को मिली राहत

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

बुर्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर पीड़िता राजकुमारी पासी उर्फ रेनू देवी का हुआ आपरेशन।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विगत दो वर्षों बाद बुधवार को बुर्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर पीड़िता राजकुमारी पासी उर्फ रेनू देवी के बाएं छाती पर हुए कैंसर का सफल आपरेशन हुआ है। सोमवार को सुंदरगढ़ जिला अस्पताल से मुख्य चिकित्साधिकारी (सीडीएम‌ओ) सरोज कुमार मिश्रा, डॉ सागर दल‌ई एवं डॉ प्रकाश बाला ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे एंबुलेंस के जरिए बुर्ला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने विभिन्न प्रकार की जांच पड़ताल करने के बाद बुधवार को उसका आपरेशन करवाने में सहायक बने। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता की हालत में कुछ सुधार हुआ है और वो वर्तमान समय में अपने को पहले से बेहतर महसूस कर रही है।
मालूम रहे कि गत 2020 कार्तिक पूर्णिमा की सुबह पीड़िता राजकुमारी पासी उर्फ रेनू देवी के बाएं छाती पर हुए कैंसर की जगह रक्त बहने की जानकारी मिलने पर पत्रकार राजेश दाहिमा ने कुछ सामाजिक संगठनों के सहयोग से उसके ईलाज के लिए पहले राउरकेला के डाक्टरों से संपर्क किया, जहां डॉक्टरों ने कैंसर होने की संभावना जताई और कैंसर अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी।
राजेश दाहिमा ने पत्रकार तथा बीजद के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, पत्रकार तन्मय सिंह सहित मारवाड़ी युवा मंच के राजेश राजूका,पहली किरण की अध्यक्षा डॉ मंजू टिबरेवाल सहित अन्य निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले लोगों से पीड़िता के आपरेशन करवाने हेतु आर्थिक सहायता मुहैया करवाने का अनुरोध किया।

निस्वार्थ सेवा भाव कार्य करने वाले लोगों व संगठनों के सहयोग से उसे पहले पंडा कैंसर अस्पताल कटक,बुर्ला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे विभिन्न जांच पड़ताल के बाद उसे कैमों थेरापी देने की व्यवस्था की गई। वहीं दूसरी ओर स्थानीय दो कंपनियों ने भी अपने तरीके से पीड़िता को आर्थिक सहायता मुहैया कराई।
लंबे समय बाद बुधवार को पीड़िता राजकुमारी पासी उर्फ रेनू देवी का आपरेशन हुआ जो वर्तमान समय तक सफल हुआ नजर आया है। फिलहाल पीड़िता बुरला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं।