6 मोटरसाइकिल समेत तीन गिरफ्तार
बड़े चोर आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना कि पुलिस ने तीन अभियुक्तों को मोटरसाइकल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है और पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से 6 मोटरसाइकिल भी बरामद किए है। इन अभियुक्तों के विरूद्ध रायबोगा और राजगांगपुर थाना में कुल पाँच मुकदमें थाना कांड़ संख्या 299/24,309/24,310/24,338/24,348/24 पहले से दर्ज है। वही इस चोरी कांड़ को लेकर राय बोग थाना में थाना कांड़ संख्या 36/24 दर्ज था। यह सारी मुकदमें इसी वर्ष 2024 में ही दर्ज की गई थी। पुलिस को जांच के दौरान 6 मोटरसाइकिल बरामद हुए है और इस मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
आपको बता दे की राजगांगपुर थाना क्षेत्र में चोरी के वारदात इन दिनों काफी बढ़ गई है। विगत कुछ दिन पहले आभूषण के दुकान में चोरी हुई थी। साथ ही उसी दिन एक कंपनी का पानी पाइप की चोरी हुई, मुकदमें दर्ज हुए, लेकिन पुलिस आज भी इन चोरों को पकड़ने में असफल दिख रही है। वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर अनेक तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है। पर इस मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में पुलिस को सफलता मिलने के बाद फिर एक बार पुलिस के हौसले बुलंद नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि बड़ी चोरी के वारदात करने वाले चोरों तक पुलिस कब पहुंचती है या इन चोरों के बदौलत पूछताछ कर बड़े चोरो तक पुलिस पहुंच पाती है या नहीं, फिलहाल शहर में चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में अनेक तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है।





