समिति बैठक में भू माफिया और विकास कार्य रहा मुख्य मुद्दा
बैठक में स्थानीय बिधायक, जिला परिषद ख, टीपीडब्लूओडीएल अधिकारी और तहसीलदार की अनुपस्थिति रहा चर्चा का बिषय
आज पुर्वाह्न 11 बजे से नुआगांव प्रखण्ड कार्यालय के सभाकक्ष में समीति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कई विभागों के अधिकारी, प्रखण्ड विकास अधिकारी, नुआगांव प्रखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के सरपंच, समिति सदस्य, उपस्थित थे, वही स्थानीय विधायक, तहसीलदार, जिला परिषद ख, टीपीडब्लूओडीएल अधिकारी की अनुपस्थिति का मुद्दा पूरे बैठक में चर्चा का बिषय बना रहा और इन सभी की अनुपस्थिति को अवहेलना की संज्ञा दी गई। इस बैठक में भूमि, कृषी, शिक्षा, बिजली,सार्वजनिक चीजों के रखरखाव, मुख्य रूप से चर्चा का बिषय रहा।
नुआगांव सरपंच माइकल मिंज ने नुआगांव प्रखण्ड अंतर्गत भू माफियाओं का मुद्दा उठाया और नुआगांव में तहसील कार्यालय होने की मांग की। खुटगाव सरपंच सुमित्रा ओराम ने खुटगाव से झीरपानी तक जाने वाली जर्जर हो चुकी सड़क का मुद्दा उठाया और कहा कि केवल एक व्यक्ति जो इस समय अनुगुल में रह रहा है, जिसकी भूमी सड़क मार्ग में पड़ रही है, उस एक व्यक्ति के भूमि अधिग्रहण ना होने के कारण सड़क का विकास कार्य रूका पडा है इसके लिए उन्होंने स्थानीय तहसीलदार को आडे हाथो लेते हुए उसकी गैर जिम्मेदाराना रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। इसी तरह कृषी अधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रखण्ड विकास अधिकारी ने भी उनके समक्ष रखी गई समस्याओं का जल्द निपटारा करने और जनता के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया।





