एक लाख के गांजे के साथ धराया युवक

एक लाख के गांजे के साथ धराया युवक

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आनेवाले राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक द्रव्यों के परिवहन को रोकने हेतु ऑपरेशन  "नार्कोस" चलाया जा रहा है। जिसके तहत राजगंगपुर थाना प्रभारी आर.एन.यादव,निरीक्षक, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीयो द्वारा 10 जून 2022 की सुबह राजगंगपुर स्टेशन में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था।इस जाँच अभियान के दौरान सुबह लगभग 7:00 बजे सुंदरसिंह नामक 21 वर्षीय युवक को गांजे के साथ पकड़ा गया। 
सुदंरसिह को बंडामुंडा थाना क्षेत्र के कोयलागेट का रहनेवाला बताया जा रहा है। जिसे एक बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में राजगंगपुर रेलवे स्टेशन पर पाया गया , जिसकी जांच करने पर उसके पास 10 किलो गांजा मिला ।आगे की कारवाई के लिए आवश्यक कार्यवाही कर उसे आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। जब्त गाजे की कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही है।