नशामुक्त जीवन के लिए जागरूकता पदयात्रा

नशामुक्त जीवन के लिए जागरूकता पदयात्रा

राउरकेला: 11/2/26: आज डिप्टी कलेक्टर ऑफिस, पानपोष ने नशामुक्त भारत अभियान के संदर्भ में जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा डिप्टी कलेक्टर ऑफिस से शुरू हुई और राउरकेला नगर निगम कार्यालय होते हुए पूरे शहर में घूमी। पानपोष के डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार नायक ने जागरूकता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई और शपथ दिलाई। इस मौके पर उदितनगर हाई स्कूल परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता भी हुआ। डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार नायक ने चित्रांकन प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया और सभी छात्रों को नशामुक्त भारत बनाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर साध्वी देहुरिया, सब-डिविजनल सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर मीनू टांडिया, स्मॉल सेविंग्स ऑफिसर प्रकाश कुमार दाश, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर दर्शनी एक्का और प्रवीणा हरिचंदन, म्युनिसिपल कॉलेज की प्रेसिडेंट, सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के स्टाफ, एक्साइज डिपार्टमेंट के स्टाफ, स्कूल के स्टूडेंट्स, आंगनवाड़ी वर्कर और डी-ड्रग सेंटर के स्टाफ मौजूद थे।