बंडामुंडा़ रेलवे अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा संचालित रेल नगरी बंडामुंडा में स्थित रेलवे अस्पताल में दक्षिण पूर्व रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक अतुल्य सिन्हा ने आज नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
अस्पताल परिसर में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने से अब अस्पताल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है।
इस अवसर पर श्री सिन्हा ने बताया कि अब अस्पताल के 20 शय्याओ में चौबीसो घंटे ऑक्सीजन की पूर्ती की जाएगी।
कोरोना महामारी के बाद अस्पतालो में आक्सीजन की अनिवार्यता होने लगी जिससे मानवो की किमती जीवन को समय रहते बचाया जा सकता है। 
कोरोनाकाल में आक्सिजन के अभाव में कई जिंदगी असमय ही चली गई, जिससे अस्पतालो में आक्सीजन की अनिवार्यता बढ़ने लगी है।