भाजपा सुंदरगढ़ जिला श्रमिक प्रकोष्ठ प्रभारी बने प्रदीप मिश्रा
सतीश शर्मा (उप संपादक)
भाजपा सुंदरगढ़ संगठन जिला ने विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष गिरीश साहू ने शनिवार को नई नियुक्तियों की सूची जारी की, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप मिश्रा को जिला श्रमिक प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदीप मिश्रा पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे पूर्व में सुंदरगढ़ जिला भाजपा के सचिव, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के प्रतिनिधि तथा कांसबहाल मंडल भाजपा के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम एवं जिला अध्यक्ष गिरीश साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जिले के श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।





