सोरडा़ में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
सोरडा में बिराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन। इस आयोजन में हजारों की खंख्या में जुटे लोग। राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ, विश्व हिंदू परिषद्, एकल विद्यालय और बंगलई बाबा मंदिर कमिटी स्थानीय साहुकार और ग्रामीणों, के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कलशयात्रा, हनुमान चालीसा पाठ,हवन, यज्ञ,साद सेवन का कार्यक्रम रखा गया था ।
आज बृहस्पतिवार की सुबह ,हजारों की संख्या में लोग बंगलई बाबा शिव मंदिर मेंएकत्रित हुए। मंदिर परिसर से झरिया तक एक कलश यात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में हजारों महिलाएं,ओर, युवतीयों ने सर में कलश लेकर बंगलई बाबा मंदिर से सोरडा पंचायत के नवाटोली, झरीया तक नंगे पाव पदयात्रा की और पंडित संजय त्रिपाठी द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर नुआगांव ब्लाक की जीवनरेखा मानी जाने वाली इस झरीया का पवित्र जल कलशों में भरा गया। जिसके बाद वहां से पदयात्रा कर जल से भरी कलशे अपने सर पर रखकर महिलाएं मंदिर में वापस लौट आई। इस कलश यात्रा के दौरान प्रभु श्री राम और राम भक्त हनुमान के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा। कलशयात्रा संपन्न होने के बाद बाबा बंगलई मंदिर परिषर में अंचल के प्रसिद्ध पंडित ब्रजेश महाराज द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ब्रजेश महाराज ने अपने वाक्तव्य में, उपस्थित सनातनियों को सनातन धर्म और इस धर्म की बिशेषता, को बहुत ही सरल भाषा में समझाया ओर रामायण, गीता जैसे पवित्र ग्रथों में बताई गई बातों का उदाहरण देते हुए लोगों को सत्मार्ग पर चलने की सलाह दी। जिसके बाद हवन, यज्ञ, और प्रसाद सेवन क्रमानुसार किया गया। कार्यक्रम में भगवान् राम की भुमिका प्रतिमा भोक्ता, लक्ष्मण की जोशो भोक्ता, माता सीता की लक्ष्मी भोक्ता और राम भक्त हनुमान की धरम भोक्ता ने भुमिका निभाई।





