उत्तरी ओडिशा के नये डीआईजी दीपक कुमार ने पदभार संभाला
मानस बेहरा (संवाददाता)
संबलपुर : ओडिशा में उत्तराँचल पुलिस उप महानिरीक्षक (डी.आई.जी) के रूप में 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी दीपक कुमार ने पदभार संभाला है।
दीपक कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नरसिह भाल से पदभार ग्रहण कर विधि पुर्वक अपने काम में लग गए है। उन्होंने बरगढ़, बलांगीर, स्वर्णपुर और संबलपुर के पुलिस अधिक्षक (एसपी) के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की।इस चर्चा में दीपक कुमार ने माओवादी समस्या को इस क्षेत्र की बडी़ समस्या वताते हुए इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने कही।





