बीजद की 25वीं वर्षगांठ में रिकार्ड रक्त संग्रह
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ओडिशा की सत्तासीन राजनैतिक पार्टी बीजू जनता दल के 25 वर्ष पूरा होने के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर का आयोजन सामाजिक संगठन "मो परिवार और जीवन बिंदू " के सहयोग से किया गया। इस शिविर में रिकार्ड ३५२ यूनिट रक्त संग्रह हुई है।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर टाउन में गुरुवार को युवा बीजद ने सामाजिक संगठन "मो परिवार व जीवन बिंदु की मदद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम स्वर्गीय बीजू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर
शिविर का उद्घाटन डालमिया सीमेंट के इं.डी चेतन श्रीवास्तव ने किया। इस शिविर में अब तक की रिकार्ड ३५२ यूनिट संग्रह हुई।इस शिविर में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक , सम्मानित अतिथियों में नगरपाल माधुरी लुगुन एवं ओडिशा मो-परिवार के राज्य संयोजक बैकुट नायक , विजद जिला अध्यक्ष विनय टोपो , नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहेरा सहित बीजद के सभी पार्षद , तन्मयसिंह आदि की उपस्थित में शिविर को सफल बनाने में डालमिया भारत लिमिटेड के इ.डी चेतन श्रीवास्तव का अहम योगदान रहा।
राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने रक्तदान करने आए सभी युवाओ का हौसला बढ़ाया । इस रक्त दान शिविर में बीजू जनता दल के युवा नेता एव सभी कार्यकर्ता आयोजन में पूर्ण सहयोग किया।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि ग्रीष्म ऋतु और वर्षा ऋतु के दिनों में ब्लड बैंक में भी रक्त की कमी हो जाती है ।
बीजू जनता दल के २५ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ओडिशा में मोपरिवार एवं जीवन बिंदु के सहयोग से १४ जुलाई को स्थानीय सुमित्रा मैरेज पैलेस में बीजू युवा जनता दल की ओर से सैकड़ों की संख्या में बीजद कार्यकर्ता शामिल हुए ।
इसमें राउरकेला ब्लड बैंक और सुंदरगढ़ जिला अस्पताल के डॉक्टर,टैक्निसियन टीम ने आकर रक्त संग्रह किया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डालमिया सीमेंट के इंडी चेतन श्रीवास्तव व बीजू जनता दल के जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो ने संयुक्त रूप से किया।
यह मेगा रक्तदान शिविर में बीजू युवा जनता दल , बीजू छात्र जनता दल बीजू जनता दल , बीजू महिला जनता दल के सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । रक्तदान शिविर में मौजूद अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे समय में रक्तदान शिविर का आयोजन करना बहुत ही नेक कार्य है ।
अतिथियो ने इस शिविर को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ता को दिल से धन्यवाद देते हुए इसे सराहनीय पहल बताया ।





