सुरक्षा बलों ने किया नक्सली कैप ध्वस्त

सुरक्षा बलों ने किया नक्सली कैप ध्वस्त
सुरक्षा बलों ने किया नक्सली कैप ध्वस्त

बीजापुर: बीजापुर सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है...नक्सलियों के हाईटेक प्रशिक्षण शिविर पर सुरक्षा बलों का सफल ऑपरेशन..., नक्सलियों के हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर को किया ध्वस्त...यह कैंप छत्तीसगढ़ सीमा पामेड़ थाना क्षेत्र भट्टिगुड़ा के घने जंगलों में बना हुआ था। सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवानों ने इस कैंप पर धावा बोलकर इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  चंद्रकांत गोवर्णा ने इसकी पुष्टि की।

छत्तीसगढ़ राज्य और तेलंगाना राज्य की सीमा से लगा हुआ बीजापुर जिले के थाना पामेड़ क्षेत्र के भट्टीगुडा के जंगलों में  नक्सलियों ने हाईटेक ट्रेनिंग  कैंप को बेहद ही रणनीतिक स्थान पर बनाया था। यहां पर नक्सली न केवल हथियारों का प्रशिक्षण देते थे बल्कि नए सदस्यों को भर्ती भी करते थे। कैंप में पक्के बैरक, झोपड़ियां और अन्य बुनियादी सुविधाएं मौजूद थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि नक्सलियों ने यहां पर गंगनचुम्बी पेड़ों को भी प्रशिक्षण के लिए तैयार कर रखा था। इन पेड़ों का इस्तेमाल नक्सली शिविरों में घुसपैठ करने और सुरक्षा बलों को चकमा देने के लिए किया जाता था।

सुरक्षा बलों ने स्मारक को ध्वस्त किया:

सुरक्षा बलों ने इस कैंप में मौजूद नक्सलियों के स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक नक्सलियों के लिए एक प्रतीक चिन्ह था। इसके ध्वस्त होने से नक्सलियों के मनोबल पर गहरा असर पड़ेगा।

सुरक्षा बलों की बड़ी जीत:

यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी जीत है। इस ऑपरेशन से नक्सलियों की गतिविधियों में काफी हद तक रुकावट आएगी। सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने में काफी सावधानी बरती थी। ताकि किसी भी नागरिक को नुकसान न पहुंचे।
सुरक्षा बल अब इस क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगे ताकि नक्सली फिर से सक्रिय न हो सकें। साथ ही, पुलिस प्रशासन भी ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा ताकि वे नक्सलियों के बहकावे में न आएं।हाईटेक ट्रेनिंग कैंप पर सुरक्षा बलों का कब्जा एक बड़ी घटना है। इससे साबित होता है कि सुरक्षा बल नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।