नक्सल ग्राम कुन्देर में सफल सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
सुकमा..... स्थानीय ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और आपसी विश्वास बढ़ाने के लिहाज से 165 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल लगातार एक के बाद एक सफल सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं।
इस क्रम में सुदूर नक्सल प्रभाव वाले ग्राम कुन्देर में आज पुनः एक सिविक एक्शन कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम कुंदेर के अलावा मिसिगुडा और चिमली-पे के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
गौरतलब हो कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार छतीसगढ़ में तैनात 165 वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जिला सुकमा की कम्पनीयों के द्वारा क्षेत्रीय नक्सल हिंसा प्रभाव वाले ग्रामीण इलाकों में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। बल के इस प्रयास को स्थानीय ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
इस कार्यक्रम में कुन्देर,मिसिगुडा और चिमली-पेटा गाॅवों से सैकड़ों ग्रामीण अपने गांव के सरपंच, मुखिया व अन्य ग्रामीण पदाधिकारियों के साथ भाग लिया।
साथ ही ग्रामीणों ने 165 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की दुरस्थ गाॅवों तक पहूॅचने के प्रयासों में अपना अपेक्षित विश्वास भी प्रर्दशित किया। इस दौरान 165 वी वाहिनी के द्वारा कुन्देर,मिसिगुडा और चिमली-पेटा गाॅव के जरूरतमंद लोगों तथा परिवारों को पानी की टंकी एवम खाने पीने का समान और दवाइयों का वितरण किया। जिसका इंतजार यहाॅ ग्रामीण काफी लंबे समय से कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी बच्चों को चाॅकलेट एवम बिस्किट का वितरित किया गया। वाहिनी के कमान्डेंट के मार्गदर्शन में तथा कैम्प कमान्डर श्री पवन कुमार (उप कमां0) की अध्यक्षता व उपस्थित में सफलता पुर्वक आज का कार्यक्रम समपन्न हुआ। इस अवसर पर मारूति वी0 नायक(सहा0कमां0 भी उपस्थित थे।
इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन के0रि0पु0बल आम जनता के साथ आपसी विश्वास को बढाने व स्थानीय लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से करती है। ताकि साधन विहीन क्षेत्रों के युवा और ग्रामीण अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्याे में लगाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता बढा पाएं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कैम्प कमान्डर श्री पवन कुमार (उप कमां0 के द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों,पत्रकारो और गाॅव के जिम्मेदार लोगों के प्रति आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।





