आकासीय बिजली से युवक की मौत
सुंदरगढ़ जिले में स्थित नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले उरमई ग्रामपंचायत के पहाड़ टोली निवासी बिजय मुंडा़ का 16-17 वर्षीय पूत्र की मौत आकासीय बिजली गिरने से मौके पर ही हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उरमई ग्रामपंचायत के पहाड़ टोला निवासी बिजय मुंडा़ का पुत्र खेत में जुताई कर रहा था कि बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए वह पास के एक बरगद पेड़ के नीचे चला गया। अचानक आसमान में कडकती बिजली पेड़ पर गिरी और पेड़ के नीचे खड़ा सुजित मुंडा़ सीधे आसमान से गिरी बिजली के संपर्क में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।





