राउरकेला में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के नए एकल कार्ड का वितरण

राउरकेला में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के नए एकल कार्ड का वितरण

राउरकेला: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और गोपबंधु जन आरोग्य योजना के नए एकल कार्ड का वितरण और आयुष्मान बायो बंदना योजना का शुभारंभ कार्यक्रम राउरकेला में आयोजित किया गया है। 

इसका शुभारंभ कार्यक्रम आज राउरकेला के उदितनगर स्टेडियम सहित 10 स्थानों पर प्रसारित किया गया। इस अवसर पर राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक, अतिरिक्त जिला आयुक्त एवं महानगर निगम आयुक्त आशुतोष कुलकर्णी उपस्थित थे और उन्होंने 25 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। इस कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त पल्लवी नायक,डाक्टर शिवाजी सेनापति  सहित विभागीय अधिकारी, बड़ी संख्या में आमजन एवं शुभचिंतक उपस्थित थे। 
इसी तरह, लाठीकटा प्रखंड के बलिजोडी स्थित मिनी स्टेडियम में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आयोजित समारोह में रघुनाथपल्ली विद्यायक दुर्गा चरण तांती ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। इसके अलावा नूआगांव, बिश्रा, लाठीकाटा, कुआरमुंडा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। 

इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी परिवार को 5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। परिवार की महिला लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी।