राजन एक्का दूसरी बार और जुएल ओराम तीसरी बार जीते
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्यासी की दूसरी बार बम्फर वोट से जीत की घोषणा होते ही राजगांगपुर में जीत-हार को लेकर अटकलों की बाजार एकाएक थम गई।
वही सुंदरगढ़ लोकसभा में तीसरी बार बीजेपी के जुएल ओरम ने हैट्रिक बनाते हुए 1लाख 35 हजार 635 वोट की भारी जीत दर्ज की है।

इसी तरह विधानसभा सीटों में राजगांगपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सीट पर फिर एक बार डॉ. सी एस राजन एक्का विधायक प्रत्यासी के रूप 64918 वोट मिले है, जबकि बीजद प्रत्यासी अनिल बरुवा किसान को 54444 और भाजपा के विधायक उम्मीदवार नरसिंह मिंज को 49355 वोट मिले।
इस बार के चुनाव में कांग्रेस विधायक डॉ. सीएस राजन एक्का दुबारा चुनावी मैदान में उतरे थे, इस बार के चुनवी परिणाम आने के बाद पता चला कि राजगांगपुर विधानसभा में कांग्रेस अब्बल रही, बीजद दूसरे स्थान पर और भाजपा तीसरे स्थान पर रहा।
2019 में कांग्रेस विधायक डॉ. सी एस राजन एक्का को 53918 बीजद के मंगल किशन को 52972 और बीजेपी के नरसिंह मिंज को 52996 मिले थे। यहाँ पिछले विधानसभा चुनाव में भी कडी टक्रकर थी।





