राम भक्तो ने निकाली भव्य झांकी

राम भक्तो ने निकाली भव्य झांकी

मनोहरपुर: श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा•भक्ति गीतों के बीच भगवा रंग में जय श्री राम के नारो के साथ रामभक्तो ने मनोहरपुर एवं आनंदपुर में निकाली भव्य शोभा यात्रा,जय श्रीराम के उद्घोष से अंचल हुआ गुंजाईमान।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मनोहरपुर स्थित संत नरसिंह आश्रम नवदुर्गा मंदिर परिसर से रामनवमी महा समिति के तत्वावधान में सोमवार को एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षन का केंद्र श्रीराम दरबार की भव्य झांकी रही.गाजे बाजे व आतिशबाज़ी के साथ झांकी जय श्रीराम... जय श्रीराम के उद्घोष के बीच निकाला गया। शोभा यात्रा में शामिल महिला,पुरुष समेत राम भक्तों ने अपने हांथों में भगवा रंग का झंडा और भगवा पगड़ीं पहने हुए थे.उनके पीछे डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों को बजाते हुए जय श्रीराम... जय श्रीराम आदि गानों पर नारा लगाते हुए,नाचते-झूमते पुरुष-महिलाएं चल रही थीं.उसके पीछे भगवा वस्त्र धारण किए मोटरसाइकिल पर भी राम भक्त चल रहे थे, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ था।


श्रीराम दरबार की भव्य शोभा यात्रा संत नरसिंह आश्रम स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर से निकलकर श्री राम मंदिर, शिव मंदिर,गणेश मंदिर,इंदिरा नगर रेल क्रासिंग,लाइनपार रामधनी चौक होते हुए परिजातेश्वर मंदिर पहुंची, जहां रामभक्तों ने श्रीराम दरबार झांकी का अभिवादन एवं पुष्पवर्षा किया.इसके बाद वापस कॉलेज मोड़ होते हुए मुख्य बाजार मार्ग,देवी मंदिर रोड के रास्ते वापस संत नरसिंह आश्रम नवदुर्गा मंदिर पहुंच कर शोभा यात्रा का समापन उसी तरह रायकेरा शिव मंदिर से मोटरसाइकिल रैली निकल गया गया.इस दौरान आयोजन समिति द्वारा उपस्थित श्रधालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.इस मौके पर गायत्री परिवार,मारवाड़ी महिला सेवा समिति समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा शीतलजल,जलपान व् लड्डू मिठाई जूस आदि का वितरण किया गया.वहीं शोभा यात्रा का शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा.इस शोभा यात्रा में आयोजन समिति के पदाधिकारी,सदस्य समेत समाज के विभिन्न वर्गों के हज़ारों की संख्या में सनातनी समाज व रामभक्त शामिल थे।