कार सहित 80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त एक गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
कालाहीरा का शहर पर हुआ सफेद जहर का कब्जा! औद्योगिक नगरी तालचेर में आज की शिक्षित युवापीढी एक बड़ी संख्या में इस घातक सफेद जहर ब्राउनसुगर से प्रभावित हुआ है। दुर्भाग्य की बात है कि इस नशीले पदार्थ के सेवन से तालचेर क्षेत्र में चोरी,लूट,डकैती जैसे अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस माफियाओं से निपट नहीं पा रही है।
घटना के अनुसार तालचेर के बघुआबोल अंगरुआ साहि के निवासी प्रशांत साहू नामक एक युवक एक कार (टाटा टीगर) नंबर-ओडी 35-एफ-1414 में 80 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर विभिन्न स्थानों पर बांटने के लिए बघुआबोल मुदिराकल के पास इंतजार कर रहा था। किसी तरह इस बात की खबर पुलिस सूत्रों तक पहुंच गया। जिसमें से करीब 8 लाख रुपये कीमत का 80 ग्राम ब्राउन तंबाकू जब्त कर मुख्य आरोपी साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाया गया.





