मोबाइल चोरी का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़: पूंजीपथरा थाना कि पुलिस ने करीब डेढ साल पहले गेरवानी के अंकित सेलकॉम, मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी कर फरार आरोपी गंगाधर सारथी (22 साल) को गेरवानी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
आरोपी जिन पांच आरोपियो के साथ मोबाइल शॉप से 15 मोबाइल चोरी किया था, उन सभी आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस गिरफ्तार कर आरोपियों से चुराये 15 मोबाइल की बरामदगी कर रिमांड पर भेजकर चालान पेश किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक सरला विला के पीछे संजय नगर रायगढ़ में रहने वाले अंकित अग्रवाल पिता विजेंद्र अग्रवाल (उम्र 30 साल) 22 नवंबर 2021 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गेरवानी स्थित उसके मोबाइल दुकान अंकित सेलकॉम में 21-22 नवंबर 2021 की रात अज्ञात आरोपी ने दुकान का शटर और साइड लॉक में लगा ताला को तोड़कर 15 नग नये मोबाइल और 6 नग मरम्मत के लिये रखी मोबाइल चोरी कर ले गए । नकबजनी के अपराध विवेचना दरमियान पूंजीपथरा पुलिस द्वारा दो विधि के साथ संघर्षरत बालक व तीन आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उनके मेमोरेंडम पर 15 नग मोबाइल कीमत ₹2,07,609 का जप्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चोरी की वारदात में शामिल समीर सारथी उर्फ गंगू सारथी जो घटना दिनांक के बाद फरार होने से आरोपी समीर सारथी के विरुद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर आरोपी के चल-अचल संपत्ति की जानकारी लेकर घरघोड़ा न्यायालय में आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया गया था । फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जिसे 01 फरवरी की दोपहर मुखबिर सूचना पर गेरवानी के पास पकड़ा गया है ।
आरोपी गंगाधर सारथी उर्फ गंगू उर्फ समीर सारथी पिता किरित राम सारथी उम्र 22 साल निवासी कोगनारा थाना घरघोड़ा हाल मुकाम काजू बाड़ी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा को उक्त मामले में लिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।





