पुलिस उपाधीक्षक ने छात्रों को किया जागरूक

पुलिस उपाधीक्षक ने छात्रों को किया जागरूक

सुमित जायसवाल (व्यौरोचीफ)

कोतरारोड़ थाना अंतर्गत आनेवाले तारापुर ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के विशेष कैंप में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा “पुलिस जन चौपाल" के माध्यम से विद्यार्थियों को अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान थाना कोतरारोड़ की पर्यवेक्षण (सुपरविजन) अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक निकिता तिवारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, पोक्सो एक्ट, यातायात नियमों की जानकारी देकर विविध अपराधों से बचाव और सुरक्षा के उपाय बताई ।

 उन्होने विद्याथियों को मोबाइल उपयोग करते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हुए बताई कि फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अंजान व्यक्तियों के फ्रेण्ड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें और ना ही अंजान व्यक्तियों को नीजी फोटो/विडियों शेयर करें । उन्होनें छात्राओं को अच्छे व बुरे स्पर्श का अंतर बताकर ऐसे घटनाओं को बिना किसी के दबाव माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस अधिकारियों को बताने कहा। निकिता तिवारी द्वारा बहुउपयोगी “अभिव्यक्ति ऐप” के संबंध में जानकारी देकर घर के मोबाइल पर प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्टाल करने की सलाह दी गई । 

 कोतरारोड़ थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक गिरधारी साव ने विद्याथियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार पुलिस सहायता के लिये बेझीझक   112 नंबर पर काॅल करे । पुलिस कंट्रोल रूम या थाना प्रभारी कोतरारोड़ के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर सहायता लेवें । थाना प्रभारी ने विद्याथियों को छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व को बताते हुए कहा अच्छे नागरिक बनाने कानून का पालन करने साथ ही अपने मित्रों, परिवारजनों को कानून का पालन करने प्रेरित करे । कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना ( एन.एस.एस. ) के जिला कार्यक्रम अधिकारी  भोजराम पटेल तथा विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, ग्राम प्रमुख एवं कोतरारोड़ थाने के कर्मचारी उपस्थित थे।