भूमि विवाद में दो गिरफ्तार

भूमि विवाद में दो गिरफ्तार

हरहर शम्भू चौधरी (M.J.) मुख्य संपादक 

सुंदरगढ़ जिला में स्थित रेल नगरी के नाम से पहचाना जाने वाला बंडा़मुंडा़ के नेपाली बस्ती स्थित भूमि विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। एक तरफ स्थानीय वासिंदा इस भूमि पर अपना अधिकार होने का दावा कर रहे है तो दूसरी तरफ रेलवे उस भू खण्ड़ पर अपना अधिकार बताते हुए निर्माण कार्य कर रहा है, जिसका विरोध कार्य आरंभ होने के दिन से स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है।  

इस भूमि पर लम्बे अरसे से चले आ रहे रेलवे वनाम स्थानीय वासिन्दा की नोकझोंक सोमवार को इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक उतर आई। रेलवे सुरक्षा बल और विरोधियों के बीच छीडी़ जंग में दोनों पक्षो के लोगों के साथ रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी आर आर सिंह भी चोटिल हो गए है। यह मामला पहुँचा बंडा़मुंडा़ थाने । इस मामले पर कार्यवाही करते विरोध प्रदर्शन कर रहे महेश्वर तांति और चारू ओराम को बन्डामुन्डा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। और मामले की छानबीन जारी है। 

पिछले कई महिनो से चला आ रहा यह भूमी विवाद क्यों इतना बढ़ गया। 

यह जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पूरी खबर अवश्य पढ़े। 

https://saranshdainik.com/रेलवे-से-असंतुष्ट-भूमि-गंवाने-वाले-लोग-हुए-एकजुट 

दूसरी ओर विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी आर स्थानीय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप