एक दिवसीय कबड्डी एवं फुटबाल प्रतियोगिता
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
एक दिवसीय फुटबॉल एंव कबड्डी प्रतियोगिता जेएसएलपीएस एवं ढीपा आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार के दिन ढीपा में आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए आयोजित की गई थी।
इस प्रतियोगिता में ग्राम संगठन की 11 महिलाओं की टिमो ने भाग लिया। विदित हों कि यह प्रतियोगिता लिंग जागरूकता अभियान के तहत 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ होने वाले लिंग भेदभाव को मिटाने के लिए “सहेंगे नहीं कहेंगे” एवं “चुप्पी तोड़ेंगे ” के स्लोगान के साथ महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन रायडीह पंचायत की मुखिया अतेन सुरिन एवं मनोहरपुर बीएमएमयू के लक्ष्मण, एवं महेंद्र, के द्वारा किया गया।
विनीता गुप्ता , सुनीता तिवारी, नैना महतो ,सुल्ताना बेगम, रितु, शुभद्रा, नूपुर बरजो एवं कलस्टर लेवल फैडरेशन के अध्यक्ष, सचिव और 17 गाँवो से महिलाओ ने भाग लिया।
कबड्डी खेल प्रतियोगिता में बड़पोस् की टीम बिजयी हुई।और फुटबॉल खेल मे महुलडिया की महिलाओं ने बाजी मारी। विजेता टीमों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
इस लिंग अभियान को सफल बनाने एवं प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य रूप से जेएसएलपीएस के बी ए पी पुष्पा देवी ने महिलाओं को नई चेतना लिंग अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। ओबी सदस्य ममता तिवारी ने इस लिंग अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं को प्रोत्साहित किया।





