कोयलनगर में माइक्रो कंटेनमेंट जोन
राजीव कुमार ( संवाददाता ) :
राउरकेला के कोयल नगर सी ब्लॉक क्षेत्र को कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए आज माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है।इस जॉन के तहत क्वार्टर नंबर सी / 385 से सी / 396 और सी / 305 से सी / 318 तक प्रतिबंध लगाया गया है। इसी तरह, क्वार्टर नंबर सी / 364 से सी / 358 और सी / 504 से सी / 358 के सामने तक के इलाके को प्रतिबन्ध किया गया है |
राउरकेला महानगर निगम द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन मे विभिन्न आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों को पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए महानगर निगम के अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। यह कंटेनमेंट प्रतिबंध अगले निर्देश तक जारी रहेगा।





