नवनिर्वाचित सरपंच ने शुरू की एंबुलेंस सेवा

नवनिर्वाचित सरपंच ने शुरू की एंबुलेंस सेवा

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर प्रखंड अंतर्गत आनेवाले कलामछुई पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच अनिल कुमार प्रधान ने ग्रामीणो की सुविधा के लिए दी एंबुलेंस सेवा।  

श्री प्रधान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप जाने जाने वाले अंचल के एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं।  वह 15 से अधिक वर्षों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न समय पर मरीजों को रक्तदान करते आए है, इसके अलावा उन्होने  रक्तदान शिविर का भी आयोजन करते आए हैं।  

पंचायत स्तर पर सेवा कार्य का और विस्तार करने के लिए वर्तमान चुनाव में गांव के बुद्धिजीवियों और युवाओं के आग्रह पर श्री प्रधान सरपंच पद के लिए चुनाव में खड़े हुए और अंत में सरपंच के पद के लिए चुने गए।  

अगले पांच सालों में उन्होंने अपने पंचायत क्षेत्र को दुनिया की सबसे अच्छी और बेहतरीन मॉडल पंचायत बनाने का फैसला किया है।  श्री प्रधान ने सबसे पहले पंचायत में एक नई एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है।  सोल्दा गांव निवासी राजेंद्र बेहरा को चुनाव की पूर्व संध्या पर सबसे पहले इस एंबुलेंस से अनुगुल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.  नए सरपंच के इस तरह के कार्यों की बुद्धिजीवियों ने सराहना की है।