भाजपा ने किया प्रखंड़ एवं नगरपालिका कार्यालय का घेराव
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ओडिशा राज्य सरकार के विरूद्ध सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में भाजपा के हाईकमान के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका व प्रखंड़ कार्यालय का शुक्रवार के दिन घेराव किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।भाजपा ने राज्य सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। अंत में राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
शुक्रवार को सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत राजगांगपुर भाजपा मंडल की ओर से राज्य में २४ साल से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की सरकार से लेकर स्थानीय नगरपालिका ईओ व खंड़ विकास अधिकारी द्वारा राजगांगपुर की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि राज्य में २४ साल से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की सरकार है। राज्य सरकार की योजनाएं सिर्फ विज्ञापनों में दिख रही है। महात्मा गांधी नियुक्ति योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों को जल आपूर्ति का मामला अधर में लटका है, प्रखंड़ से लेकर नगरपालिका कार्यालय तक खुलेआम पैसों का कारोबार चल रहा है।विकास के नाम पर लूट मचे होने का आरोप लगाते हुए भाजपाईयों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की।
जनता के साथ भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हिंसा तथा गैर लोकतांत्रिक व गैर राजनीतिक जिला शासन व्यवस्था मिली है। हर साल करोड़ों रुपए की चपत राज्यवासियों को लग रही है। जिसको लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जन आंदोलन में हमें जनता का समर्थन मिल रहा है। राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन में भाजपा के नेता उपेंद्र प्रधान, नरसिंह मिंज, टाउन भाजपा अध्यक्ष शंकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर दाहिमा राजन सोनी, सुरेन्द्र देहरी, टाउन महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित सैकड़ों से अधिक कार्यकर्ता की उपथिति देखी गई।
वही आम जनता का यह भी कहना रहा की चुनाव के समय में ही भाजपा द्वारा बीजद पर किचड़ उछली जाती है ,अब देखना यह होगा कि इस विरोध का फायदा भाजपा को मिलता है या पुनः बीजद की सरकार आगामी चुनाव में अपना परचम लहराती है।





