डीएवी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संपन्न हुआ
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
कांसबहाल स्थित डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, का 12वां वार्षिकोत्सव शाम 6:00 बजे स्कूल प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास से नृत्य, संगीत और अभिनय की उच्च स्तरीय प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अरूण कुमार मिश्र,(सीनियर डीजीएम ,आई.टी.)एल.एण्ड.टी,अपनी पत्नी के साथ उपस्थित थे। सम्मानित अतिथियो में पूर्व एम.एल.सी. राजू राय, उनकी पत्नी रेवेका राय,ओडिशा क्षेत्र प्रमुख लोकनाथ प्रधान, उनकी पत्नी मानसी प्रधान, व अन्य अतिथियो के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों सहित हजारों अभिभावकों ने अतिथियों का स्वागत करने के बाद मुख्य अतिथि अरुण कुमार मिश्रा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में ओडिसी, संबलपूरी, असमिया, बिहू लोक नृत्य के साथ-साथ स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत कोरोना महामारी पर आधारित थीम नृत्य और संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मेहनत ही सफलता का मार्ग पर आधारित एक उच्च कोटि का नाट्य मंचन किया गया।
इस वार्षिक उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में शिक्षा और नैतिकता पर बल दिया। विद्यालय की पत्रिका 'पनाश' का विमोचन विशिष्ट अतिथि ने किया I माननीय अतिथियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं क्रीड़ा में अब्बल रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया खेलों में अमित स्मृति पुरस्कार,मुख्य अतिथि अरुण कुमार मिश्रा द्वारा पंडा मेमोरियल, दीपक मेमोरियल, प्रज्ञा ज्योत मेमोरियल पुरस्कार से छात्राओं को पुरस्कृत किया। सर्व प्रथम विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्रों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती ग्रेस ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान गाकर समारोह का समापन किया गया।





