कर्मापूजा की पूर्व संध्या पर पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन
लखन लोहार (संवाददाता)
बंडामुंडा़ ए सेक्टर के आदिवासी क्लब में आनेवाले कर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम(कर्मा पूर्व संध्या) आयोजित की गई थी। इस अवसर पर समुदाय के महिला व पुरुषों ने संयुक्त रूप से रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य संगीत प्रस्तुत कर अतिथियो का मन मोह लिया।
आयोजको का अतिथी सत्कार देखकर अतिथि अति प्रसन्न लग रहे थे। दूर दराज से आए अतिथियो ने यहाँ तक कहा कि हर साल यहाँ आने की इच्छा है। अतिथियो के स्वागत में प्रस्तुत की गई पारंपरिक नृत्य संगीत मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी।
नृत्य संगीत का कार्यक्रम पेश करने वाले सभी कलाकार पारंपरिक परिधान धारण किए हुए थे जो एकता और अखंडता को दर्शा रहा था। शालीनता के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रो से निकलने वाली मधुर संगीत पर नृत्य की थाप राह चलते लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही थी, इस कार्यक्रम को देखने के लिए सड़क पर अच्छी खासी भीड़ जुट गई थी।





