सड़क दुर्घटना में युवक घायल अस्पताल में भर्ती
राउरकेला के मेन रोड़ में पानपोष सरकारी कालेज के निकट घटित हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार राउरकेला सरकारी कालेज के निकट सरकारी आइटीआई जाने वाली फ्लाईओवर के पास एक पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई, इस टक्कर में मोटरसाइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।घायल युवक को जल्द ही नजदीक के राउरकेला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार की रात लगभग 11 बजकर 15 मिनट में राउरकेला के आई टी आई फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल और पिकअप वैन जिसका रजी.नंबर ओडी 14 जेड 9410 है, आमने सामने भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक उछल कर दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। प्रत्यक्षदर्शीयों ने इस घटना को देखकर फौरन पुलिस और एंबुलेंस को इसकी जानकारी दी। नजदीक ही सरकारी अस्पताल होने के कारण एंबुलेंस भी तुरंत आ गई, और घायल युवक को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया जहाँ वह भर्ती है। स्थानीय पुलिस वाहन जब्त कर आगे की जांच कर रही है ।





