प्रतिमा अनावरण सह महायज्ञ की पूर्णाहूती कल

मनोहरपुर नरसिंह आश्रम में मूर्ति का हुआ अनावरण लक्ष्मीनारायण महायज्ञ संपन्न, कल होगी अनुष्ठान की पूर्णाहुति.

प्रतिमा अनावरण सह महायज्ञ की पूर्णाहूती कल

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

श्रीश्री संत नरसिंह आश्रम परिसर में आयोजित पांच दिवसीय मूर्ति अनावरण सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ चार दिवसीय अनुष्ठान बुधवार को संपन्न हुआ।यह महायज्ञ नगरवासीयों के सर्वकल्याण के लिए किया जा रहा है। वहीं यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक रूप से आहुति दी गई.धार्मिक अनुष्ठान उत्तर प्रदेश के बनारस से आए प्रकांड विद्वान आचार्य पंडितों के सानिध्य में कराया जा रहा है।

कल गुरुवार को अनुष्ठान की पूर्णाहुति की जाएगी। जिसमें योगी संत नरसिंह बाबा की प्रतिमा का स्थापना सह अनावरण के पूर्व सुबह पूरे नगर भ्रमण के दौरान संत सिरोमनी नरसिंह बाबा की मूर्ति की भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा और नगर भ्रमण के पश्चात् दोपहर 01 बजे सामूहिक भंडारा का आयोजन किया जाएगा।