नये भवन के लिए मंत्री को लिखी चिट्ठी

नये भवन के लिए मंत्री को लिखी चिट्ठी

झारखंड पुलिस एसोसिएसन ने झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन को पत्र के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाई। 
 झारखण्ड पुलिस केंद्र सरायकेला - खरसावाँ के पुलिसकर्मीयो का दर्द यह है कि पुलिस सामुदायिक भवन में पुलिस कर्मियों के लिए उचित व्यवस्था नही मिल रही है। इसलिए भवन निर्माण की कर रहे है मांग। 

इस संबंध में झारखंड पुलिस एसोसिएसन द्वारा मंत्री चंपई सोरेन को लिखे गए पत्र में भवन के अभाव में होने वाली परेशानीयो का उल्लेख करते हुए व्यक्त किया गया है कि -

सरायकेला खरसावाँ में पुलिस बल की संख्या के अनुपातिक आवासन की पर्याप्त व्यवस्था नही है । विशेष विधि- व्यवस्था ड्यूटी को देखते हुए जिले के अन्य इकाई से आने वाले पुलिस बल को पुलिस केंद्र सरायकेला ( दुगनी ) में ठहराने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है | वर्तमान में पुलिस केंद्र में कोई सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों / पुलिस पदाधिकारियों के लिए सामूहिक कार्य के आयोजन हेतु निजी संस्थाओ पर निर्भर होता पड़ता है । अतः माननीय मंत्री जी से सादर अनुरोध है कि पुलिस कल्याण कार्य हेतु पुलिस केंद्र सरायकेला - खरसावाँ ( दुगनी ) में विधायक निधि से पुलिस सामुदायिक भवन निर्माण हेतु अनुमोदन करने की कृपा करें । 

अब देखना यह है कि पुलिस की इस समस्या का समाधान कबतक होता है या फिर सरकारी टेबल पर खिसकते खिसकते यह फाइल तारीख़ की धूल से ढक जाती है।