एक वर्ष बाद भी अधुरा है काम
एक वर्ष से अधिक समय से काम चलता आ रहा है लेकिन अब भी अधूरा है-महेंद्र जामुदा
मनोहरपुर:
पश्चिम सिंहभूम जिला में स्थित आनंदपुर प्रखंड के बिंजू पंचायत के लोरपोन्डा गाँव में दो जल मीनार का काम विगत 1 साल से अधूरा पड़ा है, ओडेया बस्ती में स्कूल जाने वाली सड़क जिसकी लम्बाई एक किलोमीटर के आसपास है वह अब भी एक कच्चा रास्ता है, इस रास्ते पर कीचड़ भर जाने की वजह से बरसात में बच्चें स्कुल भी नहीं जा पाते।
जल मीनार का कार्य पूरा ना होने के कारण, सिचाई की सुविधा भी नहीं हैं, जन प्रतिनिधि क्षेत्र में भ्रमण नहीं करते हैं जिससे गांव का विकास नहीं हो पा रहा है, नौजवान मजबूरन पलायन कर रहे है, सरकार डी एम एफ टी फंड से सड़क और स्कूल में अनुबंध के आधार पर क्षेत्रीय युवक युवतीयो को शिक्षक के रूप मे नियुक्ति करें। ये बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा, मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनु कुजूर ने कहा आने वाला चुनाव युवकों का है और युवा पीढ़ी ही विधानसभा का दिशा तय करेगा, झारखंड पार्टी को हम लोग मिलकर सहयोग करेंगे, मौके पर पंचायत अध्यक्ष प्रेम कंडुलना, चम्पा जोजो, सुनील जोजो,मुन्ना जोजो, सोमा जोजो, झींगी जोजो सूकवारो जोजो,फागुनी जोजो, बिरसा जोजो, पौलुस जोजो, एतवा जोजो,सोमा जोजो, अमन जोजो, फीकू जोजो, सिलींगी जोजो अदि ग्रामीण मौजूद थे।





